फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व डिप्टी सीएमओ के क्लीनिक पर बालक की मौत, हंगामा

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी सात वर्षीय बालक की पूर्व डिप्टी सीएमओ के क्लीनिक पर इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पूर्व डिप्टी सीएमओ पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। परिजन की तहरीर पर आरोपी पूर्व डिप्टी सीएमओ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी रामवीर ने बताया कि पुत्रवधू रेनू पत्नी स्व. अनिल कुमार के पुत्र अभिजीत उर्फ जिगर (7) की शनिवार की शाम तबीयत अचानक से बिगड़ गई। वह उसे लेकर अजीतमल में पूर्व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधांशु दीक्षित के आवास स्थित क्लीनिक पर लेकर पहुंचा। उन्होंने जांच कराने की सलाह दी। स्थानीय एक पैथोलॉजी पर जांच करवाकर, रविवार की सुबह उसे लेकर डॉ. सुधांशु के आवास पर दिखाने पहुंचे। जांच रिपोर्ट देखकर दवा देते हुए उन्होंने ड्रिप लगा दी।
आरोप है कि ड्रिप लगने के बाद ही अभिजीत की हालत बिगड़ी तो डॉक्टर को बताया गया, सब कुछ ठीक हो जाएगा कहकर और वह आवास के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब ड्रिप अपने आप चढ़ना बंद हो गई, तो उन्होंने डॉ. सुंधाशु को बताया तो वह अपशब्द कहने लगे। कुछ देर बाद अभिजीत ने दम तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख डॉक्टर सुधांशु क्लीनिक में ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने आवास के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राकेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान, कोतवाल राजकुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लिया।
क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि अभिजीत के मामा कानपुर देहात जनपद के थाना मंगलपुर के सहनीपुर निवासी आनंद कुमार ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर डॉ. सुधांशु दीक्षित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपित डॉक्टर ताला लगाकर भाग गया है। जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं के तहत पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधांशु फफूंद पीएचसी में सेवाएं दे रहे हैं।
-
रिटायर होने के बाद फफूंद पीएचसी में संविदा पर दे रहे हैं सेवाएं
पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधांशु दीक्षित रिटायर होने के बाद संविदा पर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे है। वह फफूंद पीएचसी में संविदा पर वर्तमान में तैनात है। ऐसे में क्लीनिक पर उपचार के दौरान बच्चे की मौत मामले में लापरवाही का आरोप स्वास्थ्य विभाग को आइना दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें