फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः चौड़ीकरण का काम धीमा देख भड़के चीफ इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन मेडिकल कालेज और भीखेपुर-जुहीखा मार्ग के चौड़ीकरण के काम को पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने निरीक्षण कर परखा। काम की गति धीमी देख ठेकेदार पर भड़के और खामियां मिलने पर अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में जांच कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर परवेज अहमद खान ने गुरुवार शाम मेडिकल कालेज व भीखेपुर-जुहीखा मार्ग का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर ने बताया कि भीखेपुर सड़क के चौड़ीकरण का बहुत धीमा है। इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नजर नहीं आई है। जिस सामग्री का इस्तेमाल किया गया वह भी गुणवत्ता के मुताबिक नहीं दिखी। इस पर संबंधित ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है।
कहा कि छह माह में निर्माण कार्य पूरा न हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में एक जांच कमेटी गठित की है। जल्द ही सामग्री की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट देगी। इसके अलावा ठेकेदार को छह माह में काम पूरा कराने की निर्देश दिए हैं। समय सीमा में काम पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताया कि 17.6 किलोमीटर के इस मार्ग पर लगभग 25 करोड़ से चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें