फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक से छेड़छाड़ कर सवा दो लाख रुपये निकाले

Fri, 25 Nov 2016 12:14 AM IST
औरैया
विज्ञापन
denominations of 50 and 100 rupee
विज्ञापन
फर्जी स्कीम समझाकर जालसाज ने एक दुकानदार से 450 रुपये की चेक ले ली। उसने  चेक पर 450 रुपये की जगह सवा दो लाख रुपये का भुगतान करा लिया। दुकानदार ने बैंक में जाकर पड़ताल की तो जालसाजी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नगर पालिका इंटर कालेज के सामने सरदार आटो पार्ट्स के दुकान संचालक हरिंदर सिंह ने बताया कि अतुल गुप्ता नाम का एक व्यक्ति आठ नवंबर को उनके पास आया। उसने खुद को एक अखबार का प्रसार एजेंट बताया। उससे कहा कि अखबार में साल भर की स्कीम चल रही है। एकमुश्त 450 रुपया देने पर साल भर अखबार मिलेगा। उसने 450 रुपये की चेक दे दी। जालसाज ने  उसी दिन उस चेक पर 450 रुपये मिटाकर दो लाख बीस हजार रुपये भर लिए। इतनी रकम का बैंक से भुगतान भी ले लिया। बैंक एकाउंट चेक किया तब पता चला कि उस चेक से दो लाख बीस हजार रुपये का भुगतान हो गया।

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को अतुल गुप्ता के खिलाफ जालसाजी की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि नोटबंदी से एक दिन पहले का मामला है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें