फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेकिंग अभियान से बिजली चोरों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बिजली विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बाबरपुर कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरों में खलबली देखने को मिली। अभियान के दौरान बकायेदारों के एक लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन


विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर बिजली चोरी रोको एवं राजस्व बढ़ाओ अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता धीरेंद्र के नेतृत्व में निकली टीम ने बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर में घर-घर जाकर मीटर देखे। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका निराकरण किया।
अवर अभियंता ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मीटर रीडि़ंग, बकाया बिलों की जांच की गई। एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान बकायेदारों से एक लाख रुपये वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें