ग्राम पंचायत सदस्य उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिले भर के ब्लाक मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत सदस्य पदों के दाखिल किए गए नाम-निर्देशन पत्रों की जांच प्रक्रिया कराई गई। निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जांच काम के दौरान पाईं गईं विभिन्न त्रुटियों पर 20 दावेदारों को पर्चे निरस्त कर चुनाव मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
वीडीसी उपचुनाव के क्रम में ग्राम पंचायतों में रिक्त 1348 वीडीसी पदों के सापेक्ष रविवार को जिले भर के ब्लाक मुख्यालयों पर कुल 1493 दावेदारों ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल कराए थे। सोमवार को उपचुनाव के लिए नामित हुए निर्वाचन अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू किया।
अदल्दा ब्लाक में आरओ एक्सईएन नलकूप पंकज कुमार की मौजूदगी में सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने दावेदारों के परचे परखे। जबकि बिधूना ब्लाक में नामांकन पत्रों की जांच आरओ एई लघु सिंचाई कुलदीप मिश्रा ने संपन्न कराई। एरवाकटरा ब्लाक मुख्यालय पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी श्रीपति सहाय तो सहार ब्लाक में सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अनूप कुमार तथा भाग्यनगर ब्लाक में नामांकन पत्रों के जांच का काम बीएसए राजेश कुमार ने कराई।
वहीं वहीं अजीतमल ब्लाक में एक्सईएन पीएमजीएसवाई प्रेम सिंह ने तथा औरैया सदर ब्लाक में डाइट प्राचार्य नरेश कुमार वर्मा अपने सहयोगी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ नामांकन पत्रों की जांच करते दिखाई दिए। शाम चार बजे तक जारी रही जांच प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर 20 दावेदारों के पर्चे खारिज किए गए।
दो ब्लाकों के वैध पाए गए नामांकन पत्र
औरैया। वीडीसी पदों को लेकर सोमवार को संपन्न हुई जांच प्रक्रिया के दौरान एरवाकटरा और बिधूना दो ब्लाक ऐसे रहे जहां सभी दावेदारों के नामंाकन पत्र वैध पाए गए। नामांकन पत्र भरने में सबसे अधिक भाग्यनगर ब्लाक के दावेदार फिसड्डी साबित हुए हैं। इस ब्लाक के इाठ दावेदारों के परचों का खारिज कर चुनाव मैदान से बाहर किया गया है।
इनसेट
कल नाम वापस ले सकेंगे दावेदार
औरैया। वीडीसी उपचुनाव के नामांकन की अंतिम कड़ी में 17 फरवरी को दावेदार अपना नाम वापस ले सकेंगे। उक्त तिथि को अपराह्न तीन बजे तक नाम वाना लेने की तय समय सीमा के बाद वीडीसी उपचुनाव के अवशेष दावेदारों को प्रतीक चिंह आवंटित किए जाएंगे।
कोट --
वीडीसी उपचुनाव में नामांकन पत्रों की जांच पूरी करा जी गई है। जांच के दौरान पांच ब्लाकों के 20 दावेदारों के परचे खारिज किए गए हैं। दावेदारों को प्रतीक आवंटन बुधवार को आवंटित किए जाएंगे।
रावेंद्र सिंह
एडीईओ(पंचायत)