फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 49,300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। हापुड़ निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने का प्रार्थना पत्र थाना क्षेत्र की पुलिस को दिया है। वहीं पुलिस मामले का स्थान, हापुड़ का बताते हुए पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

हापुड़ के दिल्ली रोड अर्जुन नगर निवासी अंकित दीक्षित की ससुराल अजीतमल कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में है। ससुराल में उसका अक्सर आना जाना रहता है। यहीं उसकी मुलाकात मोहल्ला आर्यनगर निवासी एक युवक से हो गई। मोबाइल पर बातचीत भी शुरू हो गई। चार दिसंबर 2023 को एक मोबाइल से कॉल की गई। एक परिचित ने उसे पुलिस में नौकरी दिलाने और वर्तमान वहां ट्रेनिंग पर होने की बात बताई।
साथ ही उसने पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दिलाने का प्रलोभन दिया। इसके लिए कागजात और 50 हजार रुपये पहले भेजने के लिए कहा। झांसे में आकर अंकित ने फरवरी माह में 49,300 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का कहना है कि अब आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।
विज्ञापन

उस युवक से भी उसका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। ठगी का एहसास होने पर अंकित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि चूंकि मामला हापुड़ का है। वहीं से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें