फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं से जूझ रहा सीएचसी बिधूना

विज्ञापन
अस्पताल में एक्स-रे मशीन को ठीक करने पहुंचे टेक्नीशियन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सीएचसी बिधूना में महीनों से आई सीबीसी मशीन बंद पड़ी है और एक्स-रे मशीन खराब है। अस्पताल में जांच के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। वहीं पीने के पानी का प्रबंध न होने पर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सीएचसी बिधूना को पूर्व विधायक विनय शाक्य ने गोद ले रखा है। उनके गोद लेने पर लोगों को उम्मीद जगी थी कि सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, लेकिन सभी दावे हवाहवाई साबित हुए। भले ही अस्पताल को कायाकल्प का अवार्ड मिला हो, पर हालात ये हैं कि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में भेजी गई सीबीसी मशीन बंद पड़ी है। एक्स-रे मशीन भी खराब है और यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा है ही नहीं।
अस्पताल में लगे हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं, वाटर कूलर खराब पड़े हैं। बता दें कि अस्पताल में प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इसके बाद भी अव्यवस्थाएं हावी हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। अन्य जो भी समस्याएं हैं, इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही सभी समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें