फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत से घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत पांच लाख के आभूषण किए पर

Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र पीपरपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार के लोगों को बाहर के कमरे में सोता देख छत के रास्ते से घुसे चोरों ने नगदी समेत पांच लाख के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू की है।
पीपरपुर निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात वह घर के बाहर कमरे में पत्नी काजल व बेटी अनन्या के साथ सो रहे थे। सुबह उठे तो एक कमरे का ताला टूटा मिला। बक्से व अलमारी खुली थी सामान भी भिखरा पड़ा था। जब उसने बक्से देखे तो उसमें रखे 40 हजार रुपये नगद करीब साढ़े चार लाख के सोने, चांदी के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

घर में चोरी होने की जानकारी उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण से जानकारी कर छानबीन की। इस दौरान घर के पीछे रहने वाले अंकन बाथम की सीढ़ी उनकी दीवार से टिकी हुई मिली।
विज्ञापन

इस पर अनुमान लगाया कि चोर इसी सीढ़ी का सहारा लेकर छत के रास्ते से अंदर घुसे। प्रवीण ने गांव के कुछ लोगों पर चोरी किए जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें