फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चचेरी बहन से दुष्कर्म के बाद हत्या में आज दाखिल होगा आरोप पत्र

Tue, 02 Sep 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। रक्षाबंधन की रात चचेरे भाई ने बहन से दुष्कर्म के गला घोंटकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस आज पॉक्सो कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेगी। पुलिस ने 150 पन्नों का आरोप पत्र तैयार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली के एक गांव में 14 वर्ष की किशोरी की रक्षाबंधन की रात चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोप पत्र तैयार कर लिया है। आरोप पत्र पुलिस ने महज घटना 24 दिन के अंदर तैयार कर लिया। इसे अधिकारी को दिखाने के बाद उनके अनुमति मिलने पर बुधवार को 25वें दिन कोतवाली पुलिस शहर स्थित जिला सत्र न्यायालय की पॉक्सो कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोप पत्र तैयार हो चुका है। अधिकारी की अनुमति भी मिल चुकी है। बुधवार को इसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह थी घटना
एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि 10 अगस्त रक्षाबंधन की रात कक्षा आठ की छात्रा घर से करीब 50 मीटर दूर ताऊ के घर राखी बांधने गई थी। रात 10 बजे घर पहुंची थी। 10 अगस्त की सुबह बेटी के देर तक न जागने पर पिता घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद मिला था। पड़ोसी युवक पीछे दीवार से फांदकर अंदर पहुंचा और दरवाजे की कुंडी खोली। पिता व अन्य लोग अंदर पहुंचे तो बेटी का शव संदिग्ध हालत में मिला था। चादर व उसके कपड़ों में खून सना हुआ था। पुलिस ने पहुंचकर जांच की थी। घटना के समय मां अन्य बेटियों के साथ गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले बेटे के पास गई थी।
विज्ञापन

पिता घर से कुछ देर झोपड़ी में मवेशी के देखरेख में सोया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो दिन बाद 12 अगस्त को पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चचेरे भाई ने घटना को कबूलते हुए अन्य चार का घटना में शामिल न होने की बात कही थी। बाद में चचेरे भाई को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें