फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिगरी दोस्तों के एक साथ शव पहुंचने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। सहायल थाना क्षेत्र के कंचौसी-लहरापुर मार्ग पर फतेहपुर भट्टा के पास बुधवार रात कार के बेकाबू होकर पलटने में दो दोस्तों की जान चली गई। वहीं हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार सुबह मृतकों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। दोपहर गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मधवापुर निवासी विक्की(20) पुत्र राजेश सिंह, गोपाल अवस्थी(30) पुत्र श्रीकांत अवस्थी के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार वालों का बुरा हाल रहा। पड़ोसी व गांव के लोग मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। दोनों के दोस्त होने पर लोग तरह तरह की चर्चाएं करते रहे। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि गांव निवासी फौजी अमित के साथ सुमित, मोहन, ऋषि व विक्की, गोपाल बुधवार शाम कार से घूमने के लिए निकले थे। फतेहपुर भट्टा समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराते हुए पलट गई। हादसे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने विक्की और गोपाल को मृत घोषित कर दिया। सहायल थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने अभी तक घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है, तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें