फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गर्मियों की छुट्टी में पौधों की रखवाली कर रहे प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल।
गर्मियों में स्कूलों की छुट्टी होने के बाद भी शिक्षक स्कूल की बगिया में लगे पेड़ पौधों को सहेजने में लगे हुए है। स्कूल में बने बर्ड हाउस की चिंता भी है। इस भयंकर गर्मी में स्कूल में आकर ग्रामीणों द्वारा सराहना मिल रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रताप सिंह के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुशवाहा ने स्कूल में फूलों व फलों की सुंदर बगिया लगाई है। इसके साथ ही गौरैया के लिए बर्ड हाउस भी तैयार किए है। जिसमे गौरैया अपने बच्चों के साथ सुरक्षित महसूस करती है। स्कूल के दिनों में शिक्षक इनकी देखभाल करते हैं। इधर छुट्टी हो जाने के बाद भी प्रधानाध्यापक को इनकी चिंता है। उनके नियमित स्कूल पहुंच कर पौधों व चिड़ियों के घोसलों की रखवाली करने की सराहना की जा रही है। नरेंद्र बताते हैं कि स्कूल में रोपित फुलवारी और पेड़ पौधों को भीषण गर्मी में सहेजना उतना ही जरूरी है जितना अपने परिवार को। इसलिए वह घर से आठ किलोमीटर दूर विद्यालय में आकर पानी देने के साथ साथ उनकी निराई गुड़ाई भी करते है व पक्षियों के लिए बने पॉट में दाना पानी की व्यवस्था करते है। इस कार्य में उनका ग्रामीण, प्रधान श्यामसुंदर यादव पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना है अगर गर्मियों में पौधों को नहीं सहेजा गया तो उनकी महीनों की मेहनत व्यर्थ चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें