औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से चेन पार कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व सीओ सिटी जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर के टावर वाली गली निवासी महिला रेणुका पांडे पत्नी पीयूष पांडे ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया की रविवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थीं। तभी दो बाइक सवार जो मुंह पर मास्क और सिर पर काला कैप लगाए हुए थे, आए और उसके गले में पड़ी सोने की चेन खींच कर भाग गए। जब तक उसने चिल्लाने का प्रयास किया तब तक वह लोग हाईवे की ओर भाग गए।
घटना की सूचना पर सदर कोतवाल पंकज मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। सीओ महेंद्र प्रताप जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सीओ सिटी महेंद्र पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। शीघ्र लुटेरे पुलिस की पकड़ में होंगे।