फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षण संस्था श्री गोपाल इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को परिसर में आयोजित किया गया। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों के बीच स्कूल के मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं गीत संगीत पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ एसपी सुनीति ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में छात्र समय का अलग ही अंदाज होता है। यह समय सभी व्यक्ति पूरी जिंदगी याद रखता है। इस वक्त की जाने वाली मेहनत उसके जीवन को सफल बनाती है। कहा कि छात्र जीवन में बुराइयां घेरने का काम करतीं है। इनसे दूर रहने वाले विद्यार्थी ही सफलता प्राप्त करते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त संध्या यादव ने कहा कि आज लोग अंग्रेजी शिक्षा की ओर दौड़ लगा रहे हैं। खुशी की बात है कि हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ने वाले इस स्कूल के छात्र प्रदेश में टॉप कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और कई अच्छे पदों पर आसीन हैं।
इससे पहले स्कूल की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। फिर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। छात्रों ने भक्ति गीतों पर प्रस्तुुति दी। इसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद छात्र झूमते हुए दिखे। वहीं, शिव गीत पर छात्र ने योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों, स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर पहुंचे शिक्षक, डॉक्टर, अधिवक्ता बने लोगों को शील्ड पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल के शिक्षकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष शरद गुप्ता व प्रधानाचार्य भरत चंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केके बाजपेयी, अरुण कुमार, गजेंद्र सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि ने स्कूल में एक कक्ष का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें