फतेहपुर। पासी कल्याण समिति ने महाराजा बिजली पासी जयंती पर समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। सोमवार को बिजली पासी चौराहे पर आयोजित समारोह में समाज की शिक्षा पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी रामतीरथ परमहंस और विशिष्ट अतिथि हंसवा प्रमुख विकास पासवान ने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत की। समाज के हाईस्कूल, इंटर के साथ उच्च कक्षाओं के मेधावियों को अतिथियों ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इस लिए सभी लोग बिना किसी भेदभाव के बेटा और बेटियों को शिक्षा दिलाएं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करने में खुशी महसूस हो रही है। आने वाले समय में पासी समाज हर क्षेत्र में आगे दिखाई पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष वासुदेव पासी ने की। कार्यक्रम में शिवशंकर, जितेंद्र चौधरी, अतुल कुमर, प्रदीप कुमार, रामदीन, रमेशचंद्र, संतोष कैथल आदि मौजूद रहे।
.................................