फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र में सीडीओ ने देखी हकीकत

Tue, 17 Oct 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनका मार्गदर्शन किया। वहीं प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व यूनिफार्म वितरित की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार की दोपहर अचानक श्री गुलाब सिंह महाविद्यालय परिसर में संचालित शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां संचालित बैचों की जानकारी की और अभिलेखों की जांच पड़ताल की। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गरीब तबके के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षण संबंधित योजनाएं संचालित कर रही है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हर हुनरमंद को रोजगार दिलाना है। विभिन्न ट्रेड़ों (सेक्टर) में प्रशिक्षण दिए जाने से हजारों की संख्या में रोजगार के रास्ते खुले हैं। सभी छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ें। इससे पहले उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म व पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की। साथ ही जो छात्र पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे और प्रमाण लेने पहुंचे थे। ऐसे छह छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर केंद्र प्रबंधक रवि वर्मा, केशव दीक्षित, दिव्यांशी, श्रष्टि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें