फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर लग रहे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 30 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-29 एयूआरपी 01 कंचौसी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन के आसपास आपराधिक गतिविधियां कैमरे में कैद हो जाएंगी।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों के साथ चोरी, टप्पेबाजी व लूट की घटनाएं अक्सर प्रकाश में आती हैं, लेकिन कोई सबूत न होने से कार्रवाई में दिक्कत आती है। अब इन पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक दरबारी लाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का कार्य खत्म होने के बाद कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। शुरुआत में रेलवे स्टेशन से एक किमी. के दायरे में कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कैमरे लगने के बाद से पटरियों पर निगरानी करने का क्रम भी शुरू हो जाएगा। बताया कि दोनों प्लेटफार्मों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन पर होने वाली आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें