सीबीसी मशीन हुई सही, सैंपल की होती जांच। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। 50 शैया अस्पताल के लैब में लगी सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन आठवें दिन सही हो गई। बुधवार को अस्पताल में आने वाले मरीजों के सैंपल लेकर सीबीसी मशीन से जांच की गई।
50 शैया अस्पताल के लैब में लगी सीबीसी मशीन करीब आठ दिन से खराब थी। कानपुर व उन्नाव से आए तीन इंजीनियरों ने उसे चेक किया, तब मंगलवार दोपहर करीब दो बजे के बाद सही हो सकी थी। बुधवार को 60 से अधिक मरीज ब्लड संबंधित जांच कराने पहुंचे।
लैब कर्मियों ने एक-एक सैंपल की दो-दो बार जांच की। साथ ही ये भी चेक किया कि सीबीसी मशीन कहीं गलत रिपोर्ट तो नहीं दे रही। प्रभारी सीएमएस डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि सीबीसी मशीन सही होने पर उससे जांच ब्लड से संबंधित शुरू हो गई। पहले दिन एक-एक सैंपल की जांच दो बार की गई, ताकि यह पता चल सके कि मशीन पूरी तरह से सही है।