फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फसलों को चट कर रहे मवेशी , जिम्मेदार अनजान

Mon, 29 Jan 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। शासन की ओर से भले ही अन्ना मवेशियों को पकड़वाने के निर्देश दिए गए हो, लेकिन धरातल पर यह निर्देश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। मवेशियों की धमाचौकड़ी से किसान परेशान हैं। कस्बा क्षेत्र के कई गांवों में मवेशी रात में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


बिधूना ब्लॉक के पसुआ, लखनहारा, सराय प्रथम कुसमरा, पुर्वा लक्षीराम, धनवाली,भैसलौट, भगवानपुरा, सूखाताल समेत आस-पास गांवों के किसानों ने अपने खेतों में गेहूं, सरसों व चना की फसल बोई है। कुछ किसानों ने तो कर्जा लेकर बलकट पर खेती की है। आलम यह है कि किसान सर्दी में फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। लेकिन छुट्टा मवेशी किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मवेशियों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
इस संबंध में उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद्र ने बताया कि पशु पालन विभाग नोडल है। गोवंशों को पकड़वाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के अधिकारियों की है। अगर गोवंशों की सूचना मिलती है तो विभाग के लोगों को भेजकर सहायता की जाती है। बीडीओ बिधूना राज नरायण पांडेय ने बताया कि मवेशियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई हैं। टीमों की ओर से छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गोशालाओं में भेजने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



क्या बोले किसान
फोटो-28एयूआरपी18-वीरपाल। संवाद
लखनहारा के किसान वीरपाल ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल को चट कर रहे छुट्टा गोवंशों को पकड़वाया जाए। नहीं तो फसलों का उत्पादन काफी हद तक गिर जाएगा। नुकसान सीधे तौर पर दिखाई भी देने लगा है।

-
फोटो-28एयूआरपी19-चंदन सिंह। संवाद
पसुआ निवासी किसान चंदन सिंह ने बताया कि गोवंशों से किसान काफी परेशान हैं। दिन हो या रात, गोवंश उनकी फसल को चट करने का काम कर रहे हैं। ब्लाक के लोग कुछ दिन पहले पकड़ने टीम लेकर आए थे। लेकिन खानापूरी की गई। एक भी गोवंश नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें