फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किराया मांगने पर परिचालक को पीटकर नकदी छीनी

Thu, 25 May 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के इटावा मार्ग पर गुरुवार की दोपहर प्राइवेट बस के परिचालक को यात्री से किराया मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवक ने किराये को लेकर परिचालक से गाली-गलौज की। विरोध करने पर साथियों को बुलाकर पीटा और नकदी छीनकर भाग निकले। एक यात्री ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

इटावा जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के लहरोई निवासी विशाल कुमार पुत्र रामविलास ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह इटावा से बिधूना चलने वाली बस में परिचालक है। गुरुवार दोपहर इटावा से आते समय सूखाताल के पास से बस में एक युवक सवार हुआ। किराया मांगने पर युवक ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। विरोध किया ोतो फोन से अपने साथियों को बुलाकर बिधूना इटावा मार्ग पर भैसलोट गांव के पास बस रुकवाकर मारपीट की। आरोप है कि पांच हजार रुपये की नकदी लूटकर हमलावर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि परिचालाक के साथ किराए के लेकर मारपीट हुई है। रुपये छीने जाने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें