फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व प्रधान व एक अन्य घर से नकदी-जेवर चोरी

Tue, 05 Aug 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। गांव चंदनापुर में रविवार रात चोरों ने पूर्व प्रधान समेत दो घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों की नकदी व जेवर समेट ले गए। सुबह नींद खुलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी लगी। दोनों घरों से करीब साढ़े पांच लाख का सामान चोरी गया है।
विज्ञापन

चंदनापुर गांव में चोरों ने पूर्व प्रधान प्रमोद दुबे ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें में बताया कि रात में चोर पीछे की दीवार में लगी खिड़की के रास्ते घर में घुसे। गेट की कुंडी खोलकर कमरे में रखे बक्सों के कुंडे काट डाले।
बक्सों से 25 ग्राम सोने के जेवर, जिसमें झुमकी, टॉप्स व मंगलसूत्र आदि था। इसके अलावा 250 ग्राम चांदी के जेवर भी थे। जेवर के साथ 30 हजार की नकदी भी चोर समेट ले गए। तकरीबन साढ़े तीन लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं चोरों ने इलाके के शैलेश मोहन के बंद पड़े मकान को भी निशाना बनाया। शैलेश मोहन दिल्ली के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। गांव में उनकी मां पुष्पा देवी रहती हैं। वह भी पिछले हफ्ते अपने देवर सुरेश चंद्र के पास गुजरात चलीं गई थीं। घर में ताला पड़ा था। उन्होंने बताया कि घर से 20 हजार नकद व जेवर व एक टीवी चोर उठा ले गए हैं। सामान की कीमत करीब दो लाख है।
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि चंदनापुर में चोरी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें