दिबियापुर। कंचौसी से प्रसादपुरवा लौट रहे एक युवक से नकदी और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित अंकित ने थाना दिबियापुर में तहरीर देकर बताया कि वह 6 जुलाई की रात बरात से गांव के एक युवक के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि कंचौसी और प्रसादपुरवा के बीच उसके साथी ने उससे 23,600 रुपये और सोने की चेन छीन ली। अंकित ने बताया कि उसने आरोपी के घर जाकर रुपये और चेन वापस मांगे तो आरोपी ने पांच मिनट में लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में कुछ नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)