फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किशोरों से काम कराने वाले प्रतिष्ठान संचालकों पर दर्ज होगा वाद

Thu, 04 Dec 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में मंगलवार को श्रम प्रवर्तन टीम की ओर से प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इसमें सात प्रतिष्ठानों पर आठ किशोर काम करते मिले।
विज्ञापन

किशोरों को प्रतिष्ठानों से हटाते हुए टीम ने निरीक्षण की रिपोर्ट मंडल कार्यालय भेजी है। जहां से संस्तुति होने पर जल्द ही प्रतिष्ठान संचालकों पर वाद दर्ज कराया जाएगा।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शहर में प्रवर्तन टीम ने सात प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ किशोर श्रमिक चिह्नित किए गए। ऐसे में टीम ने सभी आठ किशोरों को कार्य मुक्त कराते हुए घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट अपर श्रमायुक्त को भेजी जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की संस्तुति होने पर प्रतिष्ठान संचालकों पर न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां परिवाद दायर किया जाएगा। प्रतिष्ठान संचालकों पर जुर्माने से लेकर अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें