फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

Sat, 22 Apr 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कन्नौज की एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम को शिकायत पत्र देकर बताया कि 12 फरवरी 2023 को वह बिधूना बाजार करने आई थी। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के महू गूरा निवासी राघवेंद्र सिंह व रामू बाजार में उसे मिल गए। रामू उसके पति का दोस्त था। इससे वह उनसे बात करने लगी। इस बीच दोनों ने उससे कहा कि वह डीसीएम से आए हैं वह उसको गांव छोड़ देंगे। पति की पहचान के होने के चलते वह उनके साथ डीसीएम पर बैठ गई। बताया कि उसके साथ उसकी आठ माह की बच्ची भी थी। तभी बातों-बातों में दोनों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन

वह बेहाश हो गई। इसके बाद दोनों ने ऊसराहार स्थित एक कमरे में 15 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह मौका पाकर वहां से भाग निकली।आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे बिना बताए राजीनामा करा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें