फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सराफ के घर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सराफ के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर सीओ, दिबियापुर थाना पुलिस डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सराफ के मुताबिक चोर करीब 20 से 25 लाख माल समेट ले गए हैं।
विज्ञापन


रामकृष्ण नगर निवासी दीपक सोनी ने शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के पीछे के हिस्से में लगे गेट का ताला तोड़कर चोर नकदी जेवर समेट ले गए हैं। सीओ प्रदीप कुमार एवं दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित दीपक ने बताया कि उसकी दुकान भगवतीगंज में है। वह रात में घर पर काम कर रहा था। इसी बीच उसे सोने का कुछ सामान बनाने के लिए दुकान पर जाना पड़ा। वह लगभग साढ़े 11 बजे घर के पीछे लगे दरवाजे से निकलकर दुकान चला गया। दरवाजे पर बाहर से एक ताला भी लगा दिया। रात लगभग ढाई बजे जब वह लौटा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर रखी दो अलमारियों में से सोने के जेवरात और ढाई लाख रुपये गायब थे।
बताया कि दोनों अलमारियों की चाबियां भी पास में ही रखीं थीं। इसलिए चोरों को अलमारियां तोड़नी नहीं पड़ीं। बताया कि पीड़ित की अगले कुछ दिनों में शादी होने वाली है। घर के सदस्यों के लगभग 300 ग्राम सोने के जेवर रखे थे। साथ ही ग्राहकों के भी जेवर रखे हुए थे। लगभग 20 से 25 लाख रुपये का सामान चोर समेट ले गए हैं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर ही अलग अलग कमरों में सोते रहे। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित ने अभी चोरी गए सामान की सूची नहीं दी है। इससे हुए नुकसान के बारे में नहीं बताया जा सकता है। बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि उन्होंने घटना संदेहास्पद बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें