फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवती के परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप......
विज्ञापन

- 23 सितंबर को बिरुहूनी शराब ठेके के पास पड़ा मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बिरुहूनी में 22 सितंबर को शराब ठेके पास युवक का शव पड़ा मिला था। मामले में मतृक की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों द्वारा जलील करने पर बेटे के आत्महत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की जगदीशपुर निवासी विद्या देवी पत्नी जसवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा उमेश कुमार भीखेपुर-बिरुहूनी मार्ग पर ऑटो चलाता था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर बेटे ने उसे जानकारी दी थी। साथ ही युवती के परिजनों को भी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 सितंबर को युवती के परिजन इकबाल, मुन्ना व इसरार ने बेटे के साथ जाति सूचक गाली-गलौज कर जलील किया। इससे आहत होकर बेटे ने युवती के घर के पास में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उसका शव बिरुहूनी शराब ठेके के पास पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें