फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। पिछले दिनों अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और बस की टक्कर में बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


दर्ज हुई रिपोर्ट के अनुसार कानपुर नगर के थाना चकेरी रामा देवी शिव कटरा निवासी चंद्रशेखर सिंह पुत्र स्व. रामजी लाल ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
बताया कि 25 अप्रैल की दोपहर लगभग 12 बजे पुत्री प्रगति वर्मा के वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सिटी बस को किराए पर लेकर कानपुर से आगरा जा रहा था। बस में करीब 40 लोग सवार थे। जब बस अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बस में बैठे सुशील वर्मा पुत्र लख्मीचंद वर्मा, लक्ष्मी वर्मा पत्नी सुशील वर्मा, प्रगति वर्मा पुत्री चंद्रशेखर, भाविनी सिंह पुत्री पवन सिंह, विकास सिंह पुत्र स्व. रामजीलाल, अनीता सिंह पत्नी अशोक सिंह, सुनीता वर्मा पत्नी गोलू वर्मा, रिशु वर्मा पुत्र गोलू वर्मा, सुशील वर्मा पत्नी लक्ष्मण वर्मा, रोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह, बलदेव वर्मा पुत्र मोहनलाल वर्मा, घायल हो गए थे।
सुशील वर्मा, बलदेव वर्मा, रोहित सिंह की मौत हो गई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया की 25 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें