फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस ने चौराहे पर रोते मिले बच्चे को माता पिता तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना पुलिस की सक्रियता से तीन वर्षीय बच्चे को परिजनों से मिलवाया गया। परिजन बच्चे को पाकर खुश दिखाई दिए। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे एक लगभग तीन वर्षीय बच्चा मोहम्मद हासिम फफूंद चौराहे पर खड़ा होकर रो रहा था। पीआरडी सतराम बच्चे को लेकर थाने पहुंचा। यहां पर जानकारी करने पर पता चला कि बच्चा वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी छोटे खान पुत्र मोहम्मद सफी का है। इसके बाद मोहम्मद हाशिम के माता पिता को बुलवाकर आपरेशन मिशन शक्ति के तहत महिला कांस्टेबल अंजली द्वारा उनके सुपुर्द किया गया। (संवाद)
विज्ञापन



मुरादाबाद से चार दिनों से गायब युवक दिबियापुर में मिला
दिबियापुर। थाना पुलिस ने मुरादाबाद निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को उसके परिजनों से मिलवाया। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह नगर निवासी एक व्यक्ति एक युवक को थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक रेलवे स्टेशन के पास काफी समय से भटक रहा है। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र बसंता निवासी धनवरा जनपद मुरादाबाद बताया। युवक ने एक मोबाइल नंबर भी बताया। बताए गए मोबाइल पर परिजनों को सूचना दी। इसपर युवक की मां सुमिर्ती देवी दिबियापुर थाने पहुंची। यहां आपरेशन मुस्कान के तहत युवक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें