फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो जख्मी

Tue, 30 Jan 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर कोहरे की वजह से सामने से आए ट्रक को साइड देने में एक कार अनियंत्रित होकर पलट कर खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई। सोमवार सुबह करीब तीन बजे राजपूत मोहल्ला घोड़ा चौक दिल्ली निवासी दुर्गेश त्रिवेदी अपने मित्र टिल्लू के साथ कंचौसी में अपने रिश्तेदार रा के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर रामकुमार भारतीय महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। आसपास के लोगों ने कार से सभी को बाहर निकाला। कार सवार दुर्गेश व टिल्लू को हल्की चोटें आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें