फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 70 साल पुराने पंचायत भवन की दीवार व छज्जा गिरा, दो सब्जी विक्रेता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। कस्बा स्थित पुराने पंचायत भवन की दीवार व छज्जा गिर गया। उसके मलबे में दबकर दो सब्जी विक्रेता घायल हो गए। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


कस्बे में आज बाजार का दिन होने के कारण भीड़ अधिक थी। शाम चार बजे कस्बा निवासी पुरवा दानशाह सब्जी विक्रेता सुशील सविता (45) व निवादा गांव निवासी गंगा चरण (50) लगभग 70 वर्ष पुराने पंचायत भवन की दीवार के किनारे फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे थे। भवन की दीवारें काफी जर्जर हालत में हैं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे लिंटर व दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में दोनों दब गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को देकर सब्जी विक्रेताओं को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें