फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खंभे से टकराकर पलटी कार, दो लोगों की मौत

Wed, 07 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लहरापुर-सहायल मार्ग पर फतेहपुर भट्ठा तिराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकरा कर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल भेजा गया। जहां दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी गोपाल अवस्थी (35) पुत्र छुन्नू अवस्थी, विक्की उर्फ विकास सिंह गौर (26) पुत्र संजीव सिंह अपने साथी सुमित सिंह, सत्यम, अमित के साथ कार से देर शाम निकले थे। रात साढ़े नौ बजे जैसे ही यह लोग लहरापुर मार्ग पर फतेहपुर भट्ठे के पास पहुंचे, तभी कार बेकाबू हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और कार खंभे से टकराते हुए पलट गई।
घायलों को दिबियापुर व जिला अस्पताल चिचौली भेजा गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल चिचौली में विक्की व दिबियापुर अस्पताल में गोपाल अवस्थी की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि देर रात घूमने निकले कार सवार हादसे का शिकार हुए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें