फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिवाइडर से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। दोस्त की बरात में जा रहे पांच युवकों की कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। इसमें बैठे सभी युवक बुरी घायल हो गये। कोतवाली पुलिस ने कार में फंसे युवकों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। तीन युवकों को कानपुर रेफर कर दिया गया।

मैनपुरी जनपद के कुचैला निवासी सौभाग्य की बरात फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र के गांव कुसरा निवासी शिवकरन सिंह के यहां जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए सौभाग्य के पांच दोस्त सक्षम, आयुष सोनकर, अनिकेत प्रजापति, हर्षित शर्मा निवासी लालबंगला कानपुर व अंशुल सिंह निवासी मैनपुरी कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गढ़िया ओवरब्रिज पहुंची तो वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार सभी युवक बुरी घायल हो गए।सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सक्षम, अनिकेत और अंशुल को कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें