फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आठ गांवों में रोशनी के लिए लगेंगी हाई मास्ट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कलक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक की। इसमें मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत एकल मछुआ आवास व रोशनी व्यवस्था को लेकर जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिए।
डीएम नेहा प्रकाश ने दिशा-निर्देश देते हुए मत्स्य बाहुल्य गांव में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट व 2-2 हाई मास्ट लाइट आठ गांव में लगाने की स्वीकृति प्रदान की। डीएम ने कहा कि मत्स्य विभाग की संचालित जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं के तहत पात्रों का नियमानुसार चयन करते हुए लाभांवित कराएं।
विज्ञापन

इससे सरकार की मंशा एवं योजनाओं की उद्देश्य पूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी स्तर पर अनियमितता व लापरवाही न बरती जाए। यदि कहीं भी किसी के द्वारा नियम विरुद्ध कार्य किए जाने की जानकारी प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य गायत्री पांडे तथा मत्स्य निरीक्षक हिमांशु सहित आदि उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें