क्षेत्र पंचायत के लिए तीसरे चरण में अछल्दा विकास खंड में चुनावी अभियान शुरू हो गया है। ब्लाक परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन कराया गया। इस दौरान 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए 226 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है।
मंगलवार सुबह से अछल्दा ब्लाक सुरक्षा घेरे में तब्दील रहा। कड़ी सुरक्षा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रकिया पूरी कराई गई।
अछल्दा विकास खंड में तीसरे चरण के लिए चुनाव कराया जाना है, जिसके लिए छह व सात अक्तूबर को प्रत्याशी चुनाव के लिए अपना नामांकन कराएंगे। पहले दिन 226 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।
कई बार प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों ने अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कित अछल्दा में नामांकन पत्रों की जांच आठ व नौ अक्तूबर को होगी।
379 प्रत्याशी के बीच होगा घमासान- बिधूना (औरैया)। विकास खंड बिधूना क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के 83 वार्डों के लिए हो रहे चुनाव में 379 प्रत्याशी सुनावी समर में उतरे हैं। विकास खंड में द्वितीय चरण के होने वाली चुनाव प्रक्रिया के तहत आज प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही।