औरैया। होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को भी छह केंद्रों पर संपन्न कराई गई। पहले दिन की तरह दूसरे दिन का पेपर भी अभ्यर्थियों के मुताबिक काफी कठिन रहा। कुछ अभ्यर्थी तो इसे एसएससी से भी ज्यादा कठिन बताते नजर आए। इतिहास, पुरस्कार, राज्यों व मुद्रा से लेकर संविधान तक के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। हरियाणा से लेकर दक्षिण भारत से जुड़े प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों का पसीना छूट गया।
जनपद के छह केंद्रों पर रविवार को हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सुबह व दोपहर की पाली में काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज व तिलक इंटर कॉलेज से लेकर ककोर व दिबियापुर में बनाए गए केंद्रों का अधिकारी निरीक्षण करते रहे। कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष पर नजर रखी गई। परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग की गई। कागजों से लेकर आधार कार्ड की बायोमीट्रिक जांच भी हुई।
दोनों ही पालियों में 100 प्रश्नों का जवाब दर्ज करने में अभ्यर्थियों को दो घंटे भी कम पड़ गए। रविवार को हुई परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की भी संख्या बहुतायत में रही। इसे देखते हुए महिला पुलिस बल चेकिंग पर रही।
परीक्षा केंद्र से निकले अभ्यर्थी टैंकरों से पानी पीने के बाद अपने घर के लिए रवाना हुए। इसे देखते हुए ऑटो व बसों की भी अच्छी खासी भागदौड़ रही। परीक्षा छूटने के बाद कुछ हद तक जाम की स्थिति भी बनी लेकिन समय रहते पुलिस फोर्स ने वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों में पहुंचकर जायजा लेते रहे।
-
कठिन रहा पेपर
दिबियापुर कस्बा के वैदिक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आईं कानपुर निवासी निधि ने बताया कि उम्मीद थी कि पेपर आसान होगा। हाल ही में कराई गई प्रतियोगी परीक्षाओं की तुलना में यह पेपर कठिन रहा है।
दो घंटे कम पड़ गए
दिबियापुर कस्बा के वैदिक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने कन्नौज से आए सोनू ने बताया कि इतिहास, मुद्रा, पुरस्कार और संविधान से जुड़े प्रश्न कठिन रहे हैं। एसएससी के पेपर की तुलना में यह पेपर कहीं ज्यादा कठिन रहा है। दो घंटे भी कम पड़ गए।
-
सुबह 621, शाम को 571 ने छोड़ी परीक्षा
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। सुबह की पाली में 2496 में से 1875 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 1925 ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में 621 तो शाम की पाली में 571 ने परीक्षा ही छोड़ दी।
फोटो-21- परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।
फोटो-21- परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।
फोटो-21- परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।
फोटो-21- परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद- फोटो : बसभरिया पुरैना में रोते बिलखते परिजन।