फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर लटका रहा चेहरा, सुबह होते ही खिल उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार तक चलती रही। रात भर कभी आगे तो कभी पीछे रहने वालों को परिणाम आने तक बेचैनी रही। एक बार तो कुछ प्रत्याशियों को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे। लेकिन परिणाम आने पर जीत की खबर मिलते ही उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत के अलावा ग्राम प्रधान के 170 प्रत्याशियों के परिणाम रविवार रात 11 बजे तक घोषित कर दिए गए थे। इनमें कई प्रत्याशी ऐसे जीते, जिन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।
वहीं मतगणना के दौरान कई दिग्गजों के साथ ही अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे प्रत्याशियों के चेहरे लटके दिखे। उन्हें फाइनल परिणाम की चिंता सताने गली। वह अपने समर्थकों और चहेतों से यही चर्चा कर रहे थे कि आखिर ऊंट किस करवट बैठेगा। मतगणना के बाद परिणाम आने शुरू हुए तो जीत हासिल करने वालों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें