फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कैंसर पीड़ित ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 04 Feb 2026 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। मुख्यालय के पास स्थित गांव लालपुर में मंगलवार रात लंबे समय से कैंसर पीड़ित मरीज ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी नागेंद्र सिंह (55) पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। परिजनों के अनुसार घर की माली हालत भी उनके इलाज में रोड़ा बनी हुई थी। आर्थिक तंगी के कारण उनका उपचार नियमित रूप से नहीं हो पा रहा था। इलाज न करा पाने की बेबसी ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था।
मंगलवार रात जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी नागेंद्र सिंह ने घर के बाहर फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो सामने नागेंद्र का शव मिला। जानकारी पर गांव के लोग पहुंच गए। मृतक के दो बेटे और दो विवाहित बेटियां हैं। बड़ा बेटा रोहित (25) चालक है। वहीं छोटा बेटा मोहित (18) घर पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें