फोटो-5-सूखा पड़ा क्षेत्र का ढिकियापुर माइनर। संवाद
- फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।
कंचौसी। कस्बे से निकली निचली रामगंगा नहर व माइनर सूखे पड़े होने से गेहूं की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
क्षेत्र के ढिकियापुर व महिपालपुर माइनर में पिछले दो माह से पानी न आने से किसान परेशानी भुगत रहे हैं। फसल सींचने को पानी नहीं है, इससे किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है।
ब्लाॅक सहार के महिपाल पुरवा और ढिकियापुर के अलावा मंगलपुर माइनर, सुखमपुर माइनर व दहगांव रजबहा में दो माह से पानी नहीं आया है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रहीं। इस समय खेतों में सरसों, आलू व गेहूं की फसलें खड़ी हैं। इनको सिंचाई की जरूरत है, लेकिन रजबहे व माइनर सूखे होने से पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूर होकर किसान ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं।
किसान अशोक तिवारी, लल्ला तिवारी, रामबाबू, राम सिंह, रामकेश व राजीव कुमार आदि किसानों ने नहर और माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की है। दिबियापुर सिंचाई विभाग के जेई विजय पाल ने बताया कि माइनर की सफाई का काम अंतिम चरण में हैं। जल्द ही नहर व माइनरों में पानी छोड़ा जाएगा।