फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचा सकारात्मक संदेश

Thu, 13 Aug 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सपाइयों ने साइकिल यात्रा के जरिये 40 माह की उपलव्धि जनता तक पहुंचाई। रैली पर निकले सपाइयों को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में निकाली गई साइकिल रैली से जन जन तक सकारात्मक संदेश पहुंचा है। जनता ने पार्टी की नीतियों को जमकर सराहा है।
विज्ञापन



इसी क्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ठाकुर भोला सिंह व पूर्व राज्य मंत्री चौ. रामबाबू यादव ने कहा कि सपाइयों का पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने रैली में प्रत्येेक कार्यकर्ता के उत्साह को सराहा।



अजीतमल- प्रदेश सरकार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की तीन साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को सदर विधायक मदन गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन



साइकिल यात्रा को रवाना करते हुए सदर विधायक मदन गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों और गरीबों की सच्ची हितैषी है। कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किये थे, वह लगभग पूरे कर दिए हैं, जिनको जन जन तक पहुंचाना ही साइकिल यात्रा का उद्देश्य है।


 
साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे यूथ बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव दुबे, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष टिल्लू राजपूत ने कहा कि साइकिल रैली को जन जन का सहयोग मिल रहा है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लोग अभिभूत होकर के समाजवादी पार्टी के गुण गा रहे है।


इस अवसर पर ग्या प्रसाद पाल, ब्लाक प्रमुख देवेंद्र यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, प्रभाकर कुशवाहा, आदेश त्रिपाठी, गुडडू यादव, जितेंद्र , विजय सिंह राजपूत, हरिश्चंद्र पाल, राधे कुशवाहा, ओमवीर यादव, अमित कठरिया, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे  ।


फफूंद (औरैया)। कस्बे में सपा की साइकिल रैली को चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार अहमद मेव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


विधायक प्रदीप यादव की अगुवाई में निकाली गई रैली में सपाइयों ने कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। साइकिल रैली फफूंद चौराहे से होते हुए मोतीपुर, ताहरपुर, भराव, ऊंचा टीला, कामस्थान होते हुए टाकीज रोड पर जाकर समाप्त हो गई। साइकिल रैली के दौरान सपा के कद्दावर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें