फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की कटी केबिल से उतरा करंट

Sun, 18 Sep 2016 10:58 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी तहसील परिसर मेें कंट्रोल रूम की बिल्डिंग में लगी कटी हुई केबिल के पानी में भीगने से बिल्डिंग में करंट उतर आया। बिल्डिंग की दीवार के सहारे टिके कुत्ते की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। कुत्ते को मरता देख कर्मचारियों को दीवार में करंट उतरने का अंदेशा हुआ। इससे वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद दीवार मेें करंट उतरने की सूचना चस्पा की गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मी ने कटी केबिल की मरम्मत की।
विज्ञापन


सीओ सिटी कार्यालय के पास कंट्रोल रूम की बिल्डिंग में रविवार की सुबह अचानक करंट उतर आया। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम कर्मचारियों को कुत्ते के करंट की चपेट में आने से हुई। कुत्ते की मौके पर मौत हो गई। कंट्रोल रूम के  कर्मचारियों ने दीवार में  करंट उतरने की सूचना चस्पा की। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने बिल्डिंग के सहारे खिंची कंट्रोल रूम की केबिल चेक की। इसमें कट मिला। बिजली कर्मचारियों ने कटी केबिल की मरम्मत की।

करंट से महिला सहित दो लोग घायल
 दिबियापुर रोड पर नहर के पास स्थित एक प्लाट में लगे खंभे में करंट उतर आया। इसकी चपेट में भैंस आ गई। भैंस को तड़पता देख भैंस मालिक पिंटू व एक अन्य महिला राजेश्वरी देवी बचाने पहुंचीं। भैंस को छूते ही इन्हें भी करंट लग गया। यह उछलकर दूर जा गिरे। इससे यह चुटहिल हो गए। इसकी सूचना तत्काल बिजली केंद्र को दी गई। महकमे के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद की। लाइन ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें