फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पम्फलेट के माध्यम से सीएए की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के विषय में आमजन के बीच फैली भ्रातियों को दूर करने के उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा पंफलेट वितरित कर लोगों को सही जानकारी से जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सूचना विभाग के कर्मचारियों द्वारा काशीराम कॉलोनी और शहर के अन्य जगहों पर सीएए के पंफलेट वितरित किए गए। पम्फलेट में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर सभी आवश्यक जानकारी दी गई हैं। जिससे आमजन इस अधिनियम को भली भांति जान सकें।
अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कई आम जनमानस के बीच इस एक्ट को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। यह अधिनियम नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता छीनने के लिए। मुख्यालय द्वारा समस्त सूचना कार्यालयों को जनपद स्तर पर पम्फलेट बांटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें