फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से तमंचे के बल पर लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया चौराहे की सर्विस रोड पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने पेट्रोल पंप मालिक के पुत्र को तमंचा दिखाकर चेन लूट ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।
विज्ञापन

गढ़िया राय सिंह निवासी मयंक दुबे पुत्र विपिन कुमार दुबे का बाबरपुर हाईवे किनारे स्थित आरएन फिलिंग सेंटर है। वह पेट्रोल पंप से साइकिल से घर वापस जा रहा था। कस्बे के गढ़िया ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने तमंचा दिखा उसे रोक लिया। मारपीट कर चेन लूट ली। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने ईंट पत्थर चलाकर लुटेरों को खदेड़ा। लुटेरे एक ही बाइक से भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस लुटेरों की बाइक कोतवाली ले गई। घटना की तहरीर मयंक दुबे ने कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें