फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिल्ली में ट्रेन से गिरकर व्यापारी की मौत

Sat, 16 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के ऐरवा कुइली में रहने वाले एक व्यापारी के पुत्र की दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। देर शाम परिजन शव लेकर गांव आ गए हैं।
विज्ञापन

ऐरवाकुइली निवासी राकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बड़ा बेटा देव उर्फ विष्णु (25) वर्ष दिल्ली में नेहरू प्लेस मार्केट में मोबाइल की दुकान किए था। बृहस्पतिवार को दुकान से गोविंदपुरी में अपने किराए के मकान में जाने के लिए ओखला स्टेशन से ट्रेन पर सवार हो रहा था। इसी बीच पैर फिसल जाने से ट्रेन से नीचे गिरने से देव की मौत हो गई। बेटे के पास से मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने देर रात उसे सूचना दी। इस पर वह ऐरवा कुइली के प्रधान चंद्रशेखर गुप्ता व परिजनों में रमन गुप्ता, राजीव गुप्ता के साथ दिल्ली रवाना हो गए। शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर ऐरवाकटरा को रवाना हुए। देर शाम शव घर पहुंचा तो मां अंजू देवी और बहन प्रियंका, प्रिया तथा छोटे भाई भोला का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें