फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

विज्ञापन
मृतक जनवेद की फाइल फोटो। - फोटो : मृतक जनवेद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर गांव चिंता के नगला के पास शुक्रवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक मवेशी व्यापारी की मौत हो गई। हादसा देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जांच की। मृतक के जेब से मिले फोन से शिनाख्त करते हुए परिजनों को बुलाया गया। 10 मिनट के बाद राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी जनवेद उर्फ बबलू (50) शुक्रवार सुबह मवेशी खरीद के लिए घर से निकले थे। चिंता नगला के पास ट्रेन नंबर 12423 कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इंजन को जांचते हुए 10 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंची।
मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। भाई सुधीर कुमार ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि भाई बकरे खरीदने-बेचने का काम करता था। सुबह के समय घर से निकला था। चौकाने वाली बात यह रही कि अछल्दा कस्बे में मवेशी बाजार सोमवार को लगता है, लेकिन शुक्रवार को जनवेद अछल्दा क्यों पहुंचा इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। बताया गया कि मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है। मौके पर पहुंची जनवेद की पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें