फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करवाचौथ पर दो करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। पति की दीघार्यु के लिए महिलाओं ने बुधवार को व्रत रखकर अपने पति के लिए लंबी आयु की कामना की। वहीं सुहागिनों ने मंगलवार देर रात तक खरीदारी की। ज्वैलरी से लेकर कपड़ों की दुकान और ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगवाने की होड़ लगी रही। इस बीच पति भी पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीदने में व्यस्त रहे। वहीं करोड़ों रुपये का कारोबार होने से व्यापारी भी खुश नजर आए।

करवाचौथ को लेकर पिछले तीन दिनों जबरदस्त खरीदारी हुई है। सर्राफा बाजार में काफी रौनक रही। सराफ बाजार में सर्वाधिक पायल और बिछिया की मांग रही। ब्यूटी पार्लर भी तीन दिनों से फुल चल रहे थे। ज्यादातर ब्यूटी पार्लरों के बाहर अलग से बैठने की व्यवस्था कर देर रात तक मेहंदी लगाई गई। बुधवार को पतियों ने अपनी पत्नियों को स्कूटी से लेकर अन्य गिफ्ट भेंट किए हैं। ऐसे में करीब दो करोड़ का कारोबार होने से व्यापारी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन




लोगों की बात
पिछले चार से पांच दिन से बाजार में खूब खरीदारी हुई। करवाचौथ पर करीब दो करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। - राजेश बाजपेई, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन




शहर के गुमटी बाजार, नरायनपुर व तिलक नगर स्थित ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं ने अपना मेकअब कराया और रात्रि में जाकर मेहंदी लगवाई। कई ब्यूटी पार्लरों में तीन से चार घंटे तक की वेटिंग रही। - शिवानी सिंह, ब्यूटी पार्लर संचालिका

-

करवाचौथ पर दो करोड़
कपड़ा - 50 लाख

फुटवियर - पांच लाख

सर्राफा - 70 लाख

कॉस्मेटिक्स - 15 लाख

बर्तन - पांच लाख

अन्य - 65 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें