फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिवाइडर से टकराकर पलटी डीसीएम, हेल्पर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कानपुर से आगरा जा रही डीसीएम बिधूना बेला मार्ग पर बरमदेव मन्दिर के पास रात में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। डीसीएम पलटने से हेल्पर घायल हो गया। देर शाम तक डीसीएम सड़क से नहीं हटाई गई। जिससे यातायात बाधित रहा।

फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद निवासी डीसीएम चालक सोनू यादव ने बताया कि कानपुर से डीसीएम में गत्ता लेकर हेल्पर फारूख के साथ आगरा जा रहा था। गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे अचानक से आंख झपक गई। जिससे बीच सड़क पर बने डिवाइडर से डीसीएम टकराकर क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। दुर्घटना में साथी हेल्पर फारूख को चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चालक ने बताया गाड़ी मालिक को सूचना दे दी गई है। सड़क पर पलटी पड़ी डीसीएम के चलते एनएच 91 से निकलने वाले वाहन सवारपरेशान रहे। डीसीएम सड़क से हटवाने को लेकर बदनपुर चौकी पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि डीसीएम पलटने की जानकारी हुई है। कोई हताहत नहीं हुआ है। बदनपुर चौकी पुलिस को सूचना दे दी गई है। जल्द सड़क से डीसीएम हटवाई जाएगी। जिससे यातायात बाधित न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें