औरैया। शहर के डिपो से होकर कानपुर के लिए रवाना होने वाली बसें सुभाष चौक पर सवारी बैठाने के लिए ठहराव लेती हैं। इससे चौराहे पर जाम की समस्या बनी रहती है।
सड़क पर बस के रुकते ही अन्य वाहनों का आवागमन काफी हद तक अवरुद्ध हो जाता है। यातायात पुलिस भी इसे रोक नहीं पा रही। सुभाष चौक से होकर कानपुर के लिए बसों का संचालन होता है। औरैया समेत अन्य डिपो की आने वाली बसें डिपो परिसर में सवारी बैठाने के बजाय चौराहे पर कुछ देर का ब्रेक लेती हैं।
सवारी को बैठाने के लिए यह ठहराव ही यहां पर जाम की समस्या खड़ा कर रहा है। जाम की इस परेशानी से हर रोज लोग जूझते हैं। वाहनों की कतारें भी लगने लगती है। रविवार को बाजार बंदी के बावजूद यहां पर दोपहर में कई बार जाम की स्थिति बनी।
हो रही अनदेखी
सुभाष चौराहे पर बसों का ठहराव नहीं होना चाहिए, इससे जाम लगता है। आवागमन में दिक्कत होती है। इस समस्या को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।-आनंदनाथ गुप्ता
बाहर हो ठहराव
डिपो के बाहर ही बसों का ठहराव होना चाहिए। इससे सवारी चौराहे पर आने के बजाय डिपो ही पहुंचेगी। जाम की समस्या दूर हो जाएगी, लोगों को राहत मिलेगी।-अनीता वर्मा
सुभाष चौक पर बसों का ठहराव रोकने के लिए चालान किया जाता है। सख्ती बरती जा रही है। इस संबंध में डिपो अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी।-देवेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी
फोटो- 26- सुभाष चौक पर खड़ी रोडवेज बस व जाम के बीच रुक-रुककर निकलते वाहन। संवाद- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद
फोटो- 26- सुभाष चौक पर खड़ी रोडवेज बस व जाम के बीच रुक-रुककर निकलते वाहन। संवाद- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद