फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर पुल पर टूटे एंगल से रुकी बस, जाम

Fri, 07 Feb 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
हरीगंज बाजार में फंसी निजी बस। - फोटो : अग्निवीर की प्रतिमा का अनावरण करते क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी।
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा के हरीगंज बाजार में लगा एंगल 17 जनवरी की रात किसी वाहन की चपेट में आने से टूट गया था। शुक्रवार को मना करने के बाद भी एक निजी चालक बस लेकर वहां बाजार में घुस गया। इससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने किसी तरह से बस को पीछे करवाते हुए जाम खुलवाया। नहर पुल के क्षतिग्रस्त होने की वजह से भारी वाहनों की आवाजाही पर मनाही है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने नहर पुल व हरीगंज बाजार के पास एंगल लगवा दिया गया था।
शुक्रवार दोपहर एक बजे अचानक से एक चालक फफूंद की ओर से बस लेकर हरीगंज बाजार की तरफ बढ़ गया। इस बीच लोगों ने चालक को बताया कि नहर पुल पर एंगल लगा है। बस नहीं निकल पाएगी।
विज्ञापन

इसके बावजूद चालक बस को हरीगंज बाजार में अंदर लेकर पहुंच गया, लेकिन पुल पर लगे एंगल की वजह से बस आगे नहीं जा सकी। पीछे से आए वाहन बस खड़ी हो जाने के चलते जहां के तहां रुक गए।
ऐसे में जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक जाम लगा देख पहुंची पुलिस ने किसी तरह से बस को बैक कराते हुए महेवा की तरफ मुड़वाया। तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें