फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खड्ड में गिरी,पांच यात्री घायल

Thu, 28 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी पड़ी बस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधूना-भरथना मार्ग पर बुधवार की रात ट्रैक्टर को बचाने में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। इस पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में पांच बस यात्री  घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। इनमें से एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार की रात प्राइवेट बस भरथना से सवारी लेकर बिधूना आ रही थी।  बिधूना-भरथना मार्ग पर धनवाली मोड़ पर पुरहा पुल के  निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों में से छह घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से  घायल यात्री दीपक(20) पुत्र चंद्रपाल निवासी गुलालपुर कुरौली मैनपुरी, रमेश(18) पुत्र दिनेश कुमार निवासी वीरपुर एरवाकटरा, अनिल(19) पुत्र रामपाल निवासी पुसौली बिधूना, महेश(32) पुत्र तेजसिंह निवासी नगला गुड़वान, विपिन(20) पुत्र रामनरेश निवासी पेट्रोल पंप कुंवरा को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने महेश की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें