फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ट्रक से टकराई, 11 घायल

Thu, 02 Aug 2018 11:10 PM IST
बस ट्रक से टकराई, 11 घायल
विज्ञापन
हादसे बाद कोतवाली के बाहर खड़ी टूरिस्ट बस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। उरई से बालाजी (राजस्थान) दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बुधवार की रात एक बजे चालक को झपकी आ जाने से खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे बस में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जालौन (उरई) जनपद से एक टूरिस्ट बस श्रद्धालुओं को लेकर बालाजी मंदिर (राजस्थान) के लिए निकली। रात करीब एक बजे बस अनंतराम हाईवे पर पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई। बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। बस टकराते ही चीख-पुकार मच गई। पास के होटल के कर्मचारी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और बस में सवार घायल रामकुमार पुत्र स्व. सीताराम निवासी पटेलनगर उरई, गोलू पुत्र उमेश निवासी जालौन, पिंकी पत्नी छत्रपाल निवासी भरासर जालौन, निर्मला पत्नी रामपाल निवासी कुठौंद, भानु प्रताप पुत्र मातादीन निवासी रामनगर उरई, अनय पुत्र सिद्धगोपाल निवासी रामनगर उरई, जसोदा पत्नी जगदीश निवासी सरीला हमीरपुर, अनिल निवासी कोटरा जालौन, कलू पुत्र रामेश्वर निवासी भरसाव उरई, कल्लू पुत्र अमरचंद्र निवासी मोहम्मदाबाद, सिद्धगोपाल पुत्र पुजारीलाल निवासी भरासर जालौन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें