कुदरकोट। गांव चन्हैया बाग में चोरों ने रात को मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी और घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी व लॉकर का ताला तोड़ दिया और 80 हजार रुपये व लाखों के जेवर समेट ले गए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देख होश उड़ गए।
चन्हैया बाग गांव निवासी किसान शिशुपाल यादव सोमवार रात खाने के बाद मां प्रेमा देवी के साथ चबूतरे पर सोने चले गए थे जबकि उनकी पत्नी आराधना व तीन बच्चे कमरे में जाकर सो गए थे। मंगलवार सुबह पत्नी आराधना जागकर घर में सबसे पीछे कमरे में पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था। इसे देख उसके होश उड़ गए। जानकारी पर घर के सभी लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में रखी अलमारी खुली थी। बक्से के ताले टूटे थे।
सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष रामबालक शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का पुलिस ने जायजा लिया। इस दौरान कमरे में सुरंग देखने को मिली जो खेत की तरफ से खोदी गई थी। पुलिस को आशंका जताई की चोर इसी सुरंग से अंदर प्रवेश किए। किसान शिशुपाल यादव ने पूछताछ में बताया कि अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवर, नकदी व बक्से में रखा अन्य सामान चोर पार कर ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष रामबालक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
32 हजार रुपये चोरों ने किए पार
कुदरकोट। गांव कुदरकोट निवासी सुषमा देवी सोमवार सुबह जेठ रामकुमार के बेटे विशाल की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने इटावा गई थी। रात करीब नौ बजे पड़ोसी ने घर में चोरी होने की जानकारी दी। सुषमा देवी घर पहुंची तो सामान बिखरा मिला। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद सुषमा से पूछताछ की। सुषमा ने बताया कि बक्से में रखे 32 हजार रुपये चोरों ने पार कर दिए। (संवाद)
कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने सबमर्सिबल की स्टार्टर चोरी के दो के स्टार चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जनपद कन्नौज थाना व गांव ठठिया निवासी इंद्रेश कुमार उर्फ मोनू व बिधूना के अछल्दा मार्ग निवासी गुलशन को गश्त के दौरान पुरहा नदी पुल के पास से पकड़ा गया है। आरोपियों ने अलग-अलग गांव से सबमर्सिबल के स्टार्टर चोरी किए थे। जो आरोपी से बरामद किया है। इंद्रेश के खिलाफ चार व गुलशन पर दो मामले पहले से दर्ज है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो 30 एयूआरपी 15 चोरी की घटना की जांच करती पुलिस। संवाद